Temperature Inversion UPSC NET | तापीय व्युत्क्रमण

Temperature Inversion UPSC NET

Temperature Inversion UPSC NET ऊंचाई बढ़ने पर सामान्य रूप से तापमान प्रति 1000 मीटर की ऊंचाई पर 6.5 डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है किन्तु जब तापमान में गिरावट का यह क्रम उलट जाता है तो इसे तापीय व्युत्क्रमण अथवा तापीय प्रतिलोमन कहा जाता है | तापीय व्युत्क्रमण / प्रतिलोमन की दशा में ऊंचाई बढ़ने पर तापमान में वृद्धि होती है |

Temperature Inversion UPSC NET

जाड़े की लम्बी रात में पृथ्वी का धरातल तीव्र पार्थिव विकिरण द्वारा अत्यधिक ठंडा हो जाता है फलस्वरूप इसके संपर्क में आने वाली हवा भी ठंडी होने लगती है एवं निचला वायुमंडल ठंडा हो जाता है जबकि उपरी वायुमंडल अपेक्षाकृत रूप से गर्म रहता है |

तापीय प्रतिलोमन की यह दशा स्वच्छ आकाश , शुष्क हवा एवं मंद समीर की स्थिति में अधिक प्रभावशाली हो जाती है | यह घने कुहरों के लिए उत्तरदायी होती है | यह कुहरा यातायात में बाधा उत्पन्न करता है |

पर्वतीय घाटियों में पार्थिव विकिरण के कारण पर्वतों के उपरी भाग तेजी से ठन्डे हो जाते हैं एवं उनके संपर्क में आने वाली वायु भी ठंडी हो जाती है | यह ठंडी वायु ढलान के सहारे निचे उतरती है तथा घाटियों में भर जाती है इन्हें केटाबेटिक विंड कहा जाता है | घाटी की तली की गर्म वायु जब ऊपर उठती है तो इसे एनाबेटिक विंड कहा जाता है |

तापीय व्युत्क्रमण के कारण ही पर्वतीय भागो में बस्तियां पर्वतों के ढलानों पर बसाई जाती है | तापीय व्युत्क्रमण से उत्पन्न कोहरा तेज किरणों से कहवा की फसल की रक्षा करता है |


ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *