MAJOR PASSES OF INDIA | भारत के प्रमुख दर्रे

MAJOR PASSES OF INDIA. पर्वतीय क्षेत्रो में पाए जाने वाले आवागमन के प्राकृतिक मार्ग जो दो ऊँची पहाडियों के मध्य निम्न भूमि होते हैं दर्रे कहलाते हैं | पहाड़ी क्षेत्रो में परिवहन हेतु ये अत्यंत महत्वपूर्ण है | भारत के कुछ प्रमुख दर्रों का विवरण नीचे दिया गया है |MAJOR PASSES OF INDIA.

MAJOR PASSES OF INDIA

MAJOR PASSES OF INDIA | प्रमुख दर्रे

important passes in jammu and kashmir.passes in himalayas upsc. passes of india upsc.mountain passes in india map.

  1. काराकोरम दर्रा — यह लद्दाख में काराकोरम श्रेणी में स्थित है | यह 5540 मी की ऊंचाई पर स्थित है | यहाँ से होकर यारकंद एवं तारिम बेसिन का मार्ग गुजरता है |
  2. जोजिला दर्रा – यह लद्दाख में समुद्र तल से लगभग 3528 मी की ऊंचाई पर स्थित है  जो श्रीनगर को कारगिल और लेह से जोड़ता है | यहाँ 14 किमी लम्बी जोजिला सुरंग है जो एशिया की सबसे लम्बी द्विदिशा वाली सुरंग है |
  3. बुर्जिल दर्रा – यह कश्मीर घाटी को लद्दाख के मैदान से जोड़ता है | बर्फ से ढक जाने के कारन यह शीतकाल में परिवहन एवं व्यापर के लिए बंद रहता है |
  4. पीर पंजाल दर्रा – यह जम्मू कश्मीर के दक्षिण पश्चिम में स्थित है यह जम्मू को श्रीनगर से जोड़ता है | उप प्रायद्वीप विभाजन के बाद से यह दर्रा बंद है |
  5. बनिहाल दर्रा – जम्मू कश्मीर के दक्षिण पश्चिम में स्थित यह दर्रा जम्मू को श्रीनगर से जोड़ता है | शीत ऋतु में यह बर्फ से ढका रहता है |
  6. शिपकी ला – समुद्र तल से 5669 मी से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित यह दर्रा सतलज महाखड्ड से होकर हिमाचल प्रदेश को तिब्बत से जोड़ता है | सतलज नदी इसी दर्रे से होकर भारत में प्रवेश करती है |
  7. रोहतांग दर्रा – यह हिमाचल प्रदेश की पीरपंजाल श्रेणी में स्थित है इसकी औसत ऊंचाई 3979 मी है | यह मनाली को लेह सड़क मार्ग से जोड़ता है | इसे लाहुल स्पीती जिले का प्रवेश द्वार कहा जाता है |
  8. बड़ा लाचाला – 4890 मी की ऊंचाई पर स्थित हिमाचल प्रदेश में यह दर्रा मनाली को लेह से जोड़ने वाले राष्ट्रिय राजमार्ग पर स्थित है | शीत ऋतु में यह आवागमन के लिए बंद हो जाता  है |
  9. माना दर्रा – यह महान हिमालय की कुमायूं पहाड़ियों में समुद्र तल से लगभग 5611 मी की ऊंचाई पर स्थित यह दर्रा उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ता है | शीतकाल में बर्फ से ढका रहता है |
  10. नीति दर्रा – 5068 मी की ऊंचाई पर स्थित यह दर्रा उत्तराखंड के कुमायु में स्थित है | यह उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ता है |
  11. नाथुला दर्रा – 1962 के भारत चीन युद्ध के कारन चर्चा में रहा यह दर्रा सिक्किम राज्य की डोगेक्या श्रेणी में स्थित है | यह प्राचीन रेशम मार्ग पर स्थित है |
  12. जेलेप्ला दर्रा – यह सिक्किम में स्थित है जो दार्जिलिंग व चुम्बी घाटी से होकर तिब्बत जाने का मार्ग है | यह सिक्किम को लहासा से जोड़ता है |
  13. बोम्दिला दर्रा – यह अरुणाचल प्रदेश में स्थित है | इससे तवांग घाटी से होकर तिब्बत जाने का मार्ग गुजरता है |
  14. यांग्याप दर्रा – यह अरुणाचल प्रदेश के उत्तर पूर्व में स्थित है | इसी दर्रे के पास से ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है |
  15. दिफू दर्रा – यह अरुणाचल प्रदेश के पूर्व में म्यांमार सीमा पर स्थित है | भारत और म्यांमार के बीच व्यापर एवं परिवहन के लिए यह वर्ष भर खुला रहता है |
  16. तुजू दर्रा – मणिपुर राज्य के दक्षिण पूर्व में स्थित इस दर्रे से इम्फाल से लापू व म्यांमार जाने का मार्ग गुजरता है |
  17. पांग साड दर्रा – यह अरुणाचल प्रदेश को मांडले (म्यांमार ) से जोड़ता है |
  18. थाल घाट – 538 मी ऊँचा यह दर्रा महाराष्ट्र में पश्चिमी घाट की श्रेणियों में स्थित है | यहाँ से दिल्ली मुंबई सड़क मार्ग एवं रेल मार्ग गुजरता है |
  19. भोर घाट – यह महाराष्ट्र राज्य की पश्चिमी घाट की श्रेणियों में स्थित है | पुणे – बेलगाँव सड़क एवं रेलमार्ग यहाँ से गुजरते हैं |
  20. पाल घाट – यह नीलगिरी एवं अन्नामलाई पहाड़ी के मध्य स्थित है इसकी ऊंचाई 305 मी है | कालीकट त्रिचुर से कोयम्बतूर इरोड रेल व सड़क मार्ग यहाँ से होकर गुजरते हैं |

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *