Jet Stream

Jet Stream | जेट स्ट्रीम एवं इनके प्रकार

Jet Stream

Jet Stream जेट स्ट्रीम – ये क्षोभ सीमा के निकट पश्चिम से पूर्व चलने वाली अत्यधिक तीव्र गति की क्षेतिज पवने हैं | ये 150 किमी चौड़ी एवं 2 से 3 किमी मोटी एक संक्रमण पेटी के रूप में सक्रीय रहती हैं | इनकी गति 150 से 200 किमी प्रति घंटा होती है | क्रोड़ पर इनकी गति 325 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है |

जेट स्ट्रीम सामान्यतः उत्तरी गोलार्ध में ही मिलती हैं तथा दक्षिणी गोलार्ध में ये केवल दक्षिणी ध्रुव पर मिलती है | ये पश्चिम से पूर्व चलती हैं | इनकी उत्पत्ति का मुख्य कारण पृथ्वी की सतह पर तापमान में अंतर एवं उससे उत्पन्न दाब  प्रवणता है | प्रमुख कारण विषुवत रेखीय क्षेत्र एवं ध्रुवीय क्षेत्रो के मध्य उत्पन्न तापीय प्रवणता है | ग्रीष्म ऋतु की अपेक्षा शीत ऋतु के समय तापीय प्रवणता अधिक होने के कारण शीत ऋतु में जेट स्ट्रीम की तीव्रता भी अधिक हो जाती है |

दक्षिणी गोलार्ध में स्थलीय सतह का आभाव होने के कारण ताप प्रवणता कम होती है इसलिए जेट स्ट्रीम दक्षिणी गोलार्ध में कम स्थायी एवं उत्तरी गोलार्ध में अधिक स्थायी होती हैं |

भूमध्य रेखा से ध्रुवो की ओर क्षोभ सीमा की ऊंचाई में कमी होने के कारण जेट स्ट्रीम की ऊंचाई में भी कमी होती है |

Jet Stream | जेट स्ट्रीम के प्रकार  

  1. ध्रुवीय रात्रि जेट स्ट्रीम
  2. ध्रुवीय वताग्री जेट स्ट्रीम
  3. उपोष्ण पछुआ जेट स्ट्रीम
  4. उष्ण कटिबंधीय पूर्वी जेट स्ट्रीम

Jet Stream | ध्रुवीय रात्रि जेट स्ट्रीम

ये दोनों गोलार्धो में 60 डिग्री से उपरी अक्षांशो में मिलती हैं |

ध्रुवीय वाताग्री जेट स्ट्रीम

40-60 डिग्री उत्तरी अक्षांशो के मध्य 9 से 12 किमी की ऊंचाई पर मिलती है | इसका सम्बन्ध ध्रुवीय वाताग्रो से है ये तरंग उक्त असंगत पथ का अनुसरण करती हैं | इनकी गति 150-300 किमी प्रति घंटा एवं वायुदाब 200से 300 मिलिबार होता है | इन्हें रोस्बी तरंग भी कहा जाता है |

उपोष्ण कटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम

ये 30 से 35 डिग्री उत्तरी अक्षांशों के मध्य 10 से 14 किमी कि ऊंचाई पर मिलती हैं | इनकी गति 350 से 385 एवं वायुदाब 200 से 300 मिलिबार होता है | इनकी उत्पत्ति का मुख्य कारण विषुवतीय क्षेत्र में उच्च तापमान के कारण होने वाली संवहन क्रिया है | भारत में दिसंबर से फ़रवरी के मध्य पश्चिमी विक्षोभ के लिए यही जेट पवने उत्तरदायी हैं |

उष्ण कटिबंधीय पूर्वी जेट स्ट्रीम

अन्य जेट स्ट्रीम के विपरीत इसकी दिशा उत्तर पूर्वी होती है | ये केवल उत्तरी गोलार्ध में 25 डिग्री उत्तरी अक्षांश के पास ग्रीष्म कल में उत्पन्न होती हैं | 14 से 16 किमी की ऊंचाई पर इनकी उत्पत्ति 100 से 150 मिलिबार वायुदाब वाले क्षेत्रो में होती है |इनकी गति 180 किमी प्रति घंटा होती है | भारतीय मानसून कि उत्पत्ति के लिए यही जेट उत्तरदायी है |  


अन्य उपयोगी आर्टिकल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *