Divisions of Himalayas NET UPSC

Divisions of Himalayas NET UPSC | हिमालय का विभाजन

Divisions of Himalayas NET UPSC

Divisions of Himalayas NET UPSC हिमालय का विभाजन दो प्रकार से किया गया है। प्रथम विभाजन हिमालय की निर्माण के विभिन्न चरणों की आयु के आधार पर इसे समानांतर विभाजन एवं द्वितीय विभाजान हिमालय को पार करने वाली नदियों के आधार पर किया गया है इसे लंबवत विभाजन भी कहते हैं

Divisions of Himalayas NET UPSC | हिमालय का समानांतर विभाजन

Divisions of Himalayas NET UPSC | इसके अनुसार हिमालय के चार उप विभाजन किये गए हैं 1. ट्रांस हिमालय अथवा तिब्बत हिमालय 2. वृहद् हिमालय अथवा महान हिमालय 3. लघु अथवा मध्य हिमालय 4. बाह्य अथवा शिवालिक हिमालय  |

1. ट्रांस हिमालय अथवा तिब्बत हिमालय हिमालय पर्वत श्रेणी के निर्माण प्रक्रम में सर्वप्रथम इस श्रेणी का निर्माण हुआ | निर्माण अवसादी शैलों से हुआ है| सतलज,सिन्धु,ब्रह्मपुत्र जैसी नदियों का उद्गम स्थल | भारत की सर्वोच्च छोटी k2 या गोडविन अस्टिन इसी श्रेणी में स्थित है | यह तिब्बत के पठार से indo सान्ग्पो सचर जोन द्वारा अलग होती है | सियाचिन , बाल्तेरा , हिस्पार आदि प्रमुख ग्लेसिअर हैं |

2. वृहद् अथवा महान हिमालय हिमालय की सर्वाधिक सतत एवं ऊँची श्रंखला है | इसकी औसत ऊंचाई 6100मीटर है और चौड़ाई 120 से 190 किमी तक है | पश्चिम में सिन्धु नदी के महाखड्ड से पूर्व में ब्रह्मपुत्र के मोड़ तक फैली हुई है | विश्व के अधिकांश सर्वोच्च शिखर इसी श्रेणी में स्थित है |

3. लघु अध्वा मध्य हिमालय यह वृहद् हिमालय से मेन सेंट्रल थ्रस्ट द्वारा अलग होता है | औसत ऊंचाई 3500से 4500 किमी एवं चौड़ाई 60 से 80किमी है | पीरपंजाल , धौलाधार , नाग टिब्बा एवं महाभारत इस भाग की मुख्य पर्वत श्रेणियां हैं | बुर्जिल व बनिहाल मुख्य दर्रे हैं | यह शिवालिक हिमालय से मेन बाउन्ड्री फाल्ट द्वारा अलग होता है |

4. बाह्य अथवा शिवालिक हिमालय यह हिमालय की सबसे बाहरी एवं दक्षिणी श्रंखला है | हिमालय की सबसे नविन पर्वत श्रेणी है | चौड़ाई 10 से 50किमी एवं ऊंचाई 600से 1500 मी के मध्य है | लम्बव घाटियाँ पश्चिम में दून एवं पूर्व में द्वार कहलाती है जैसे देहरादून हरीद्वार |

हिमालय का लम्बवत विभाजन

हिमालय का लम्बवत विभाजन सिन्धु , सतलज, काली एवं तीस्ता नदियों के मध्य स्थित क्षेत्रों के आधार पर किया गया है | इसके अनुसार हिमालय के चार उप विभाजन किये गए हैं – 1. कश्मीर हिमालय 2. कुमायु हिमालय 3. नेपाल हिमालय 4. असम हिमालय |

1. कश्मीर हिमालय

सिन्धु एवं सतलज के मध्य स्थित हिमालय को कश्मीर हिमालय अथवा पंजाब हिमालय के नाम से जाना जाता है | यह 560 किमी की लम्बाई में विस्तृत है | 250 से 400 किमी की चौड़ाई में विस्तृत है | यह कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश राज्यों में फैला है | इसके अंतर्गत जास्कर , लद्दाख , काराकोरम , पीरपंजाल और धौलाधार श्रेणियां सम्मिलित हैं |

2. कुमायु हिमालय सतलज एवं काली नदी के मध्य 320किमी की लम्बाई में फैला हुआ है | इसके पश्चिमी भाग को गढ़वाल हिमालय एवं पूर्वी भाग को कुमायूं हिमालय कहा जाता है | गंगोत्री,यमुनोत्री, नैनीताल इसी भाग में स्थित हैं |

3. नेपाल हिमालय काली एवं तिस्ता नदी के मध्य 800 किमी की लम्बाई में फैला है | यहाँ हिमालय की चौड़ाई सबसे कम है | इस भाग में भारत की सबसे ऊँची चोटियाँ कंचनजंगा , मैकालू , एवरेस्ट आदि स्थित हैं |

4. असम हिमालय यह तिस्ता से लेकर ब्रह्मपुत्र तक 750 किमी की लम्बाई में फैला हुआ है | यह भूटान, सिकिम , अरुणाचल प्रदेश एवं असम राज्यों में फैला है | इसकी सबसे ऊँची छोटी नामचा बरवा(7756 मी) है|


Also Read

One thought on “Divisions of Himalayas NET UPSC | हिमालय का विभाजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *