ASSAM EARTHQUAKE REASON | असम में भूकंप आने का कारण

मार्च 2023 में असम राज्य में भूकंप के लगातार दो झटके महसूस किये गए | इस भूकंप का केंद्र ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिण में जोरहट जिले के पास 50किमी कि गहराई में था | भूकंप का पहला झटका सुबह 9 बजे के आस पास एवं दूसरा झटका सुबह 11 बजे के आस पास महसूस किया गया | भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 थी

क्या होता है भूकंप

पृथ्वी की सतह के नीचे चट्टानों के संतुलन में अव्यवस्था उत्पन्न होने के कारण पृथ्वी में कम्पन होता है जिसे भूकंप कहा जाता है | जिस स्थान से भूकंप कि तरंगे उत्पन्न होती हैं उसे भूकंप मूल कहा जाता है और जिस स्थान पर पृथ्वी की सतह पर ये सबसे पहले महसूस की जाती है उसे एपीसेंटर कहा जाता है |

भूकंपीय तरंगो के प्रकार

भुँकम्पीय तरंगे मुख्यतः तीन प्रकार कि होती हैं P तरंग , S तरंग एवं L तरंग | इन सबमे Lतरंग सबसे भयंकर और विनाशकारी होती हैं | सबसे पहले P प्रकार की तरंगे उत्पन्न होती हैं उसके पश्चात S एवं सबसे अन्त में L तरंग उत्पन्न होती हैं |

असम भूकंप का कारण

असम भारत के हिमालय क्षेत्र का हिस्सा है | हिमालय नविन मोडदार पर्वत है जिसका उत्थान आज भी जारी है | प्रायद्वीपीय भारतीय प्लेट के यूरोपियन प्लेट के निचे धंसने के कारण हिमालय का उत्थान होता है और इस क्षेत्र में भुकम्प के झटके महसूस किये जाते हैं | इस प्रकार हिमालय क्षेत्र प्लेट टेक्टोनिक के अनुसार प्लेटो की अभिसारी सीमा में स्थित है जो भूगर्भिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र होता है | असम के अलावा सम्पूर्ण हिमालय क्षेत्र में आने वाले भूकंपो का कारण मुख्यतः यही है |

References | सन्दर्भ

अन्य उपयोगी टॉपिक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *