Earthquake

Earthquake | भूकंप

Earthquake भूकंप का अर्थ भू पर्पटी में प्रघाती तरंगो द्वारा उत्पन्न होने वाले कम्पन्न से है | इसका कारण आकस्मिक रूप से स्ठेतिक ऊर्जा का गतिज उर्जा में परिवर्तन होना है | इस लेख में हम भूकंप के कारण , भूकंपीय तरंगो के प्रकार एवं भूकंप के विश्व वितरण पर चर्चा करेंगे |

Earthquake

Earthquake | भूकंप के कारण

Earthquake: ज्वालामुखी क्रिया – भूकंप के आने का एक प्रमुख कारण ज्वालामुखी उद्भेदन है | जिससे पृथ्वी के भीतर से गर्म लावा एवं गैसों के निकलने से भूपर्पटी पर दबाव पड़ता है और कम्पन्न उत्पन होता है |

भ्रंश एवं संपीडन की क्रिया – ये चट्टानों के विस्थापन के कारण होने वाली क्रियाएँ हैं | इसमें चट्टानों का विपरीत दिशा में विस्थापन होता है | विश्व के नविन पर्वत क्षेत्रों में इस प्रकार के भूकंप आते रहते हैं | उदाहरण सेन फ्रांसिस्को का भूकंप |

समस्थितिक समायोजन या भुसंतुलन – यह गुरुत्वाकर्षण एवं उत्प्लावन बल का प्रतिफल है जिसके कारण क्रस्ट में स्थैतिक संतुलन कायम रहता है |

प्रत्यास्थ पुनश्चलन सिद्धांत – अमेरिकी भूगोलवेत्ता प्रोफेसर एच एफ रीड के अनुसार आन्तरिक चट्टानें लचीली होती है तथा एक सीमा तक दबाव सहन करने के पश्चात टूट जाती हैं एवं पूर्व स्थिति को प्राप्त होती हैं जिसके कारण भूकंप आते हैं |

प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत – रचनात्मक प्लेट किनारे आने वाले भूकंप कम गहरे के एवं विनाशात्मक प्लेट किनारे आने वाले भूकंप अधिक गहरे के एवं विनाशकारी होते हैं |

जिस स्थान से भूकंप तरंगे उत्पन्न होती हैं उसे भूकंप मूल कहा जाता है एवं सबसे पहले जहाँ भूकंप अनुभव किया जाता है उसे भूकंप केंद्र कहा जाता है

Earthquake: प्लेट विवर्तनिकी के अनुसार भूकंप के प्रकार

  • छिछले केंद्र वाले भूकंप – 0-35 किमी गहराई
  • मध्यम केंद्र वाले भूकंप – 35-100 किमी गहरे के भूकंप
  • गहन केंद्र वाले भूकंप – 100 से 350 किमी गहरे भूकंप
  • पतालीय केंद्र वाले भूकंप – 350 – 700 किमी गहरे भूकंप

Earthquake: भूकंपीय तरंगो के प्रकार

भूकंप के समय जो उर्जा भूकंप मूल से निकलती है उसे प्रत्यास्थ उर्जा कहते हैं | भूकंप के दौरान मुख्य रूप से तीन प्रकार की भूकंपीय तरंगें उत्पन्न होती हैं –

प्राथमिक अथवा लम्बवत तरंगे – इन्हें P तरंगे कहा जाता है | ये अनुदैर्ध्य तरंगे हैं एवं ध्वनि तरंगो की तरह गति करती हैं | ये ठोस एवं तरल दोनों माध्यम में चल सकती हैं | S तरंगो की तुलना में इनकी गति 66 प्रतिशत अधिक होती है |

द्वितीयक तरंगे – इन्हें S तरंगे कहा जाता हैं ये प्रकाश तरंगो की भांति व्यव्हार करती हैं | ये केवल ठोस माध्यम में ही गति करती हैं |ये पृथ्वी के कोर से गुजर नहीं पाती अतः इस से अंदाजा लगाया गया है की पृथ्वी का कोर तरल अवस्था में है | तृतीयक तरंगे – इन्हें धरातलीय तरंगे भी कहा जाता है | ये अत्यधिक प्रभावशाली तरंगे हैं तथा उपरी भाग को प्रभावित करती हैं | इनकी गति अत्यंत धीमी होती हैं तथा इनका प्रभाव सर्वाधिक विनाशकारी होता है |

Earthquake: भूकंप का भौगोलिक वितरण

विश्व में भूकंप का वितरण उन्हीं क्षेत्रो से सम्बंधित है जो भूगर्भिक रूप से कमजोर एवं अव्यवस्थित हैं | विश्व में भूकंप की प्रमुख तीन पेटियां निम्नलिखित हैं –

प्रशांत महासागरीय तटीय पेटी – इसे परिप्रशांत मेखला भी कहा जाता है | यह विश्व का सर्वाधिक विस्तृत भूकंप क्षेत्र है यहाँ विश्व के 63 प्रतिशत भूकंप आते हैं | चिली , केलिफोर्निया , अलास्का जापान , फिलिपिन्स न्यू जीलैंड के भूकंप |

मध्य महाद्वीपीय पेटी – इस पेटी में विश्व के 21 प्रतिशत भूकंप आते हैं | यह प्लेट अभिसरण का क्षेत्र है एवं यहाँ आने वाले अधिकांश भूकंप संतुलन मूलक  है | यह केप वर्ड से शुरू होकर अटलांटिक एवं भूमध्य सागर को पार करके आल्प्स , काकेशश , हिमालय से होते हुए दक्षिण की ओर मुड जाती है | भारत के भूकंप क्षेत्र इसी पेटी के अंतर्गत आते हैं | मध्य अटलांटिक पेटी – यह मध्य अटलांटिक कटक में आइस लैंड से लेकर दक्षिण में बोवेट द्वीप  तक विस्तृत है | यहाँ कम तीव्रता के भूकंप आते हैं ये संतुलनकारी एवं रूपांतर प्रकृति के होते हैं |


ये भी पढ़ें

Continental Drift Theory Notes | वेगनर का महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धांत

Europe | यूरोप महाद्वीप का सामान्य परिचय

Oceanic Salinity | महासागरीय जल की लवणता

Oceanic Salinity | महासागरीय जल की लवणता: महासागर की लवणता समुद्री जल में घुले हुए लवण की मात्रा को दर्शाती है। लवणता वह शब्द है जिसका उपयोग समुद्री जल में घुले हुए नमक की मात्रा को निर्धरित करने में किया जाता है। इसका परिकलन 1,000 ग्राम॰ या एक किलोग्राम समुद्री जल में घुले हुए नमक ग्राम में की मात्रा द्वारा किया जाता है। इसे प्रायः प्रति 1,000 भाग या पीपीटी के रूप में व्यक्त किया जाता है। लवणता समुद्री जल का महत्वपूर्ण गुण है। 24.7 प्रति हजार की लवणता को खारे जल को सीमांकित करने का उच्च सीमा माना गया है।

Oceanic Salinity: महासागरीय लवणता को प्रभावित करने वाले कारक

  1. महासागरों की सतह के जल की लवणता मुख्यतः वाष्पीकरण एवं वर्षण पर निर्भर करती है।
  2. तटीय क्षेत्रों में सतह के जल की लवणता नदियों के द्वारा लाए गए ताजे जल के द्वारा तथा धु्रवीय क्षेत्रों में बर्फ के जमने एवं पिघलने की क्रिया से सबसे अधिक प्रभावित होती है।
  3. पवन भी जल को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्रों में स्थानांतरित करके लवणता को प्रभावित करती है।
  4. महासागरीय धाराएँ भी लवणता में भिन्नता उत्पन्न करने में सहयोग करती हैं। जल की लवणता, तापमान एवं घनत्व परस्पर संबंधित होते हैं। इसलिए, तापमान अथवा घनत्व में किसी भी प्रकार का परिवर्तन किसी क्षेत्रा की लवणता को प्रभावित करता है।

Oceanic Salinity: लवणता का क्षैतिज वितरण

Oceanic Salinity: सामान्य खुले महासागर की लवणता 33 से 37 प्रति हजार के बीच होती है। चारों तरफ स्थल से घिरे लाल सागर में यह 41 प्रति हजार तक होती हैंए जबकि आर्कटिक एवं ज्वार नद मुख में मौसम के अनुसार लवणता 0 से 35 प्रति हजार के बीच पाई जाती है। गर्म तथा शुष्क क्षेत्रों मेंए जहाँ वाष्पीकरण उच्च होता है कभी.कभी वहाँ की लवणता 70 प्रति हजार तक पहुँच जाती है। प्रशांत महासागर के लवणता में भिन्नता मुख्यतः इसके आकार एवं बहुत अधिक क्षेत्रीय विस्तार के कारण है। उत्तरी गोलाध्र्द्ध के पश्चिमी भागों में लवणता 35 में से कम होकर 31 प्रति हजार हो जाती हैए क्योंकि आर्कटिक क्षेत्रा का पिघला हुआ जल वहाँ पहुँचता है। इसी प्रकार 15 से 20 दक्षिण के बाद यह तक 33 प्रति हजार तक घट जाती है। अटलांटिक महासागर की औसत लवणता 36 प्रति हजार के लगभग है। उच्चतम लवणता 15 उत्तर° से 20 उत्तर ° अक्षांश के बीच दर्ज की गई है। अधिकतम लवणता 20 एवं 30 उत्तरी तथा 20 से 60 पष्चिम के बीच पाई जाती है। यह उत्तर की ओर क्रमिक रूप से घटती जाती है। उच्च अक्षांश में स्थित होने के बावजूद उत्तरी सागर में उत्तरी अटलांटिक प्रवाह के द्वारा लाए गए अधिक लवणीय जल केकारण अधिक लवणता पाई जाती है। बाल्टिक समुद्र की लवणता कम होती हैए क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में नदियों का पानी प्रवेश करता है। भूमध्यसागर की लवणता उच्च वाष्पीकरण के कारण अधिक होती है। काले सागर की लवणता नदियों के द्वारा अधिक मात्रा में लाए जाने वाले ताजे जल के कारण कम होती है। हिंद महासागर की औसत लवणता 35 प्रति हजार है। बंगाल की खाड़ी में गंगा नदी के जल के मिलने से लवणता की प्रवृत्ति कम पाई जाती है। इसके विपरीत अरब सागर की लवणता उच्च वाष्पीकरण एवं ताजे जल की कम प्राप्ति के कारण अधिक है।

Oceanic Salinity: लवणता का ऊर्ध्वाधर वितरण

गहराई के साथ लवणता में परिवर्तन आता है, लेकिन इसमें परिवर्तन समुद्र की स्थिति पर निर्भर करता है। सतह की लवणता जल के बर्पफ या वाष्प के रूप में परिवर्तित हो जाने के कारण बढ़ जाती है या ताजे जल के मिल जाने से घटती है, जैसा कि नदियों के द्वारा होता है। गहराई में लवणता लगभग नियत होती है, क्योंकि वहाँ किसी प्रकार से पानी की कमी या नमक की मात्रा में ‘वृद्धि’ नहीं होती। महासागरों के सतही क्षेत्रों एवं गहरे क्षेत्रों के बीच लवणता में अंतर स्पष्ट होता है। कम लवणता वाला जल उच्च लवणता व घनत्व वाले जल के उफपर स्थित होता है। लवणता साधारणतः गहराई के साथ बढ़ती है तथा एक स्पष्ट क्षेत्र, जिसे हैलोक्लाईन कहा जाता है, में यह तीव्रता से बढ़ती है। लवणता समुद्री जल के घनत्व को प्रभावित करती है तथा महासागरीय जल के स्तरीकरण को प्रभावित करता है। यदि अन्य कारक स्थिर रहें तो समुद्री जल की बढ़ती लवणता उसके घनत्व को बढ़ाती है। उच्च लवणता वाला समुद्री जल, प्रायः कम लवणता वाले जल के नीचे बैठ जाता है। इससे लवणता का स्तरीकरण हो जाता है।

State Nation and Nation-State

State Nation and Nation-State | राज्य , राष्ट्र एवं राष्ट्र राज्य

State Nation and Nation-State. सामान्य बोलचाल की भाषा में राज्य व राष्ट्र को समानार्थक माना जाता है जबकि राजनैतिक भूगोल में दोनों शब्दों का प्रयोग भिन्न भिन्न परिप्रेक्ष्य में किया जाता है।

State Nation and Nation-State | राज्य(State)

State Nation and Nation-State. राज्य शब्द लेटिन भाषा के स्टेट शब्द का अनुवाद है जिसका अर्थ है प्रास्थिति अथवा दशा। राज्य एक राजनैतिक ईकाई है जिसके प्रमुख घटक- क्षेत्र,जनसंख्या,सार्वभौमिकता, राजधानी , आर्थिक संरचना, संचरण तंत्र एवं भाषा , संस्क्ृति आदि हैं।

State Nation and Nation-State | राष्ट्र(Nation)

State Nation and Nation-State . राष्ट्र शब्द अंग्रेजी भाषा के नेशन शब्द को अनुवाद है जो मूल लेटिन शब्द नेशिया से बना है जिसका अर्थ जन्म अथवा जाति है। यह एक सामाजिक इकाई है जो दीर्घकालिक सांस्क्ृतिक ऐतिहासिक विकास प्रक्रिया का परिणाम है। इसका अपना क्षेत्र तो होता है किंतु राज्य की भांति सार्वभौमिक सत्ता नहीं होती। इसके निवासी परस्पर एकता ही भावना से बंधे होते हैं। एक राष्ट्र में कई राज्य हो सकते हैं जैसे फ्रांस, बेल्जियम एवं स्व्टिजरलैंड को एक फ्रेंच राष्ट्र माना जाता है। इसी प्रकार एक राज्य में कई राष्ट्र हो सकते हैं जैसे श्रीलंका में तमिल एवं सिंहली।

राष्ट्र राज्य(Nation-State)

राज्य जब राष्ट्र के अनुरूप होता है तो उसमें पर्याप्त दृढता एवं स्थायित्व आ जाता है । ऐसी स्थिति को राष्ट्र -राज्य कहा जाता है। विश्व में अनेक राष्ट्र-राज्य हैं यथा- संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, न्यूजीलैंड, जापान आदि।